दुबई से आए व्यक्ति की अवैध संबंधों के चलते की गई थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2022 05:26 PM

man from dubai was murdered due to illicit relations police arrested accused

हरियाणा के यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र में 8 मई को मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र में 8 मई को मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। दुबई से लौटे पवन की 2 हफ्ते बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 8 मई को उसका शव बरामद किया था। जो जानवरों द्वारा बुरी तरह खाया गया था। जबकि मई को उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि आरोपी ने अपना सामान एक जगह छुपाया हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति उस सामान को उठाकर भागने की फिराक में है। पुलिस ने उसे दामला के पास गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी नंद किशोर ने हत्या करना स्वीकार किया तथा पुलिस ने उससे कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है जिससे उसने हत्या की थी। 

डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ है कि मृतक का शरीर कुत्तों द्वारा खाया गया  था। अभी तक पूछताछ व जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी के साथ आरोपी के अवैध संबंध थे। इसी के चलते उसकी निर्मम हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी झारखंड के देवघर जिला के सुनरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!