पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोपी काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 May, 2023 09:40 PM

man fire for fear in gurgaon

सेक्टर-40 एरिया में पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-40 एरिया में पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, सेक्टर 30 के विजय विहार में सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक युवक ने पिस्टल से कई राउंड फायर किए और इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस को दी शिकायत में विजय विहार निवासी निखिल कुमार गर्ग ने कहा कि रात में लाइट न होने के कारण वह पत्नी गरिमा शर्मा और बेटी के साथ बॉलकनी में बैठे थे। रात साढ़े दस बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इससे कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए।

 

आरोपित युवक ने कई राउंड फायर हुए। निखिल कुमार भी नीचे आ गए और आरोपित से फायर करने की वजह पूछी तो वह धमकी देने लगा। जिस पर निखिल ने 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। जिसकी पहचान रेवाड़ी निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!