Edited By Harman, Updated: 29 Aug, 2026 12:19 PM

सोनीपत के गन्नौर के सनपेड़ा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेगा घाट पर यमुना में नहाने गए दो सगे भाई नदी के तेज बहाव में बह गए। जबकि उनके साथ गया उनका साथी किसी तरह यमुना के बहाव से निकलकर अपनी जान बचाई।
गन्नौर (कपिल शर्मा) : सोनीपत के गन्नौर के सनपेड़ा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेगा घाट पर यमुना में नहाने गए दो सगे भाई नदी के तेज बहाव में बह गए। जबकि उनके साथ गया उनका साथी किसी तरह यमुना के बहाव से निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर प्रशासन व गोताखोर की टीम मौके पर पहुँची ओर तलाश शुरू के दी।
बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय सत्यम और 17 वर्षीय शिवम दोनो भाई अपने एक साथी क साथ सुबह यमुना बेगा घाट पर नहाने के लिए गए थे। दोनों भाई नहाने के दौरान यमुना के तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। इस दौरान उनके साथ गांव का एक अन्य किशोर प्रिंस भी मौजूद था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना के बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने दोनों सगे भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। यमुना के तेज बहाव के बीच गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल सत्यम और शिवम का कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों भाइयों की तलाश जारी है। हादसे की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।