हांसी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 28 Apr, 2026 12:01 PM

major accident occurred in hansi school bus full of children overturned

जानकारी के अनुसार, मुंढाल के सीडीएस स्कूल की बस मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस सीसर खरबला से बच्चों को लेकर मुंढाल की तरफ निकली तो नहर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने अचानक साइड दबा दी। पर्याप्त जगह न मिलने के कारण बस का...

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में मंगलवार सुबह बास थाना क्षेत्र में एक स्कूली बस पलट गई। बस मुंढाल के सीडीएस स्कूल की थी। हादसे के समय इसमें 38 बच्चे सवार थे। ये सभी सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत दूसरी बस भेजकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया।  जानकारी के अनुसार, मुंढाल के सीडीएस स्कूल की बस मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस सीसर खरबला से बच्चों को लेकर मुंढाल की तरफ निकली तो नहर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने अचानक साइड दबा दी। पर्याप्त जगह न मिलने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर इसे कंट्रोल नहीं कर सका और बस सड़क से नीचे उतरकर खेतों में पलट गई।

बस के पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। वे एक दूसरे पर जा गिरे। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे ओर एक एक कर बच्चों को बस से निकाला। मुंढाल के रहने वाले स्कूल प्रबंधन के एक सदस्य ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बस और ट्रक दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!