Haryana Top10: शिक्षा मंत्री गुर्जर से मिलने गए गेस्ट टीचर्स पर लाठी चार्ज, दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 31 Dec, 2023 10:12 PM

lathi charge on guest teachers who went meet kanwarpal

हरियाणा के यमुनानगर में रविवार को प्रदेश भर से शिक्षक पहुंचे। उन्होंने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिलने का कार्यक्रम बनाया था। जैसे ही यह शिक्षक अनाज मंडी जिला सचिवालय के सामने पहुंचे तो वहां पर पहले से ही भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने ...

डेस्कः हरियाणा के यमुनानगर में रविवार को प्रदेश भर से शिक्षक पहुंचे। उन्होंने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिलने का कार्यक्रम बनाया था। जैसे ही यह  शिक्षक अनाज मंडी जिला सचिवालय के सामने पहुंचे तो वहां पर पहले से ही भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने  टीचरों पर लाठी चार्ज शुरू कर दिया।

दर्दनाक हादसा: घर की छत डालते समय गिरा लेंटर, 4 मजदूब दबे, 2 की मौत

 बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में एक घर की छत का लेंटर गिरने से मलबे में चार श्रमिक दब गए इनमें से दो की मौत हो गई। लेंटर के ऊपर एक और मंजिल मकान बनाया जा रहा था। इसकी छत पर गाटर व पत्थर डाले जा रहे थे। यह छत नीचे लेंटर पर जा गिरी इसके दबाव में लेंटर भी गिर गया।

कनपटी पर देशी कट्टा सटाकर सगी बहनों से गैंगरेप, दोबारा मिलने से किया इंकार तो आरोपी ने वीडियो किया वायरल

हरियाणा में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। खास कर महिला सुरक्षा अब चिंता का विषय बन गया है। पलवल के उटावड़ थाना क्षेत्र से एक गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। जहां दो सगी बहनों के साथ गन प्वाइंट पर 5 लोगों गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

हरियाणा में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू, CM मनोहर लाल ने की शुरुआत, दुष्यंत चौटाला भी मौजूद

हरियाणा में आबकारी कराधान विभाग की वन टाइम सेटसमेंट स्कीम लागू की गई। इसकी शुरुआत सीएम मनोहर लाल ने की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी साथ में मौजूद रहे। 

'हर बेटी के लिए आत्मसम्मान पहले पदक बाद में', विनेश फोगाट के समर्थन में राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेसलर विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आज अपने एक्स हैंडल पर एक एक पोस्ट के जरिए विनेश के साथ एकजुटता जताई। राहुल ने इस पोस्ट में लिखा- देश की हर बेटी के लिए आत्मसम्मान पहले है,

हरियाणा के बुजुर्गों की हुई मौज, 22 जनवरी के बाद अयोध्या ले जाएगी सरकार, कर सकेंगे श्री राम लला के दर्शन

 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद हरियाणा के बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हरियाणा सरकार अयोध्या में राम लला के दर्शन करवाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

हरियाणा में और आसान होगा यातायात, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 600 और बसें​​​​​​​

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नए साल में 600 और बसें शामिल होंगी। इनमें 500 सामान्य बसें और 100 एसी वाली बसें शामिल हैं। कुछ मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी, ताकि पहाड़ी क्षेत्र में इन बसों का प्रयोग किया जा सके। मिनी बसों का जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।

आपराधिक घटनाओं से सहमा टोहाना तो मंत्री बबली ने संभाला मोर्चा, रात में स्वयं पुलिस नाकों का किया निरीक्षण

शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से बने भय के माहौल को खत्म करने के लिए पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली स्वयं रात को फील्ड में उतर गए हैं। बीते दिन जहां दिन में उन्होंने व्यापारियों व पुलिस की सांझा मीटिंग ली तो देर रात वे पुलिस नाकों पर चेकिंग के लिए भी पहुंचे।

Naveen Jaihind रोहतक से निकालेंगे SYL धर्मयुद्ध यात्रा, कही ये बड़ी बात

4 जनवरी को एसवाईएल मुद्दे की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है, ऐसे में रोहतक स्थित सेक्टर 6 में एक प्रेस वार्ता में नवीन जय हिंद ने एसवाईएल धर्म युद्ध यात्रा का ऐलान कर दिया है। यह यात्रा 2 जनवरी को महम चौबीसी के चबूतरे से शुरू होकर 4 जनवरी को दिल्ली सुप्रीम कोर्ट पर समाप्त होगी। 

11वीं मंजिल से महिला डॉक्टर ने लगाई छलांग; आस्पताल में मौत, बच्चे और पति से बोला था जा रही हूं बाथरूम

जनपद के सेक्टर 20 के सनसिटी सोसाइटी में एत 35 वर्षीय महिला ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। महिला की पहचान पूनम अग्रवाल के रूप में हुई है। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

CM के बड़े फैसलो ने बदल दी है प्रदेश की राजनीतिक आबो हवा, मनोहर और अनिल की जोड़ी विरोधियों के लिए बनेगी संकट

आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का पंचरम लहराने के लिए फिर से भारतीय जनता पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे, यह तो तय है। क्योंकि हरियाणा के इतिहास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2019 में दोबारा सरकार बनाने की उपलब्धि भाजपा को दिलवाई थी और इस बार भी हालात और राजनीतिक गणित साबित कर रहे है कि प्रदेश फिर से मनोहर मय होने को तैयार है।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

​​​​​​​

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!