Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2024 09:45 AM
हिसार में कांग्रेस संदेश यात्रा के पहले दिन इनेलो को अलविदा कहने वाले कुरड़ाराम नंबरदार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस संदेश यात्रा शहर से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची।
हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में कांग्रेस संदेश यात्रा के पहले दिन इनेलो को अलविदा कहने वाले कुरड़ाराम नंबरदार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस संदेश यात्रा शहर से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। जहां कुरड़ाराम नंबरदार अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे। 11 जनवरी को पार्टी छोड़ने वाले कुरड़ाराम नंबरदार ने कुमारी सैलजा व किरण चौधरी से भेंट की। वहीं किरण चौधरी व सैलजा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।
इस दौरान हरियाणा कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कुरड़ाराम नंबरदार ने कांग्रेस पार्टी में श्रद्धा जताई है। आज वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, उनका पूरा मान-सम्मान रखा जाएगा।
बाप-बेटे के कारण वह पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में चला गया था
वहीं कुरड़ाराम नंबरदार ने कहा कि पार्टी एक व्यक्ति की नहीं होती बल्कि सभी की होती है। बीते 40 सालों से बंसीलाल व सुरेंद्र सहित आदमपुर हल्के में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया, लेकिन बाप-बेटे के कारण वह पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में चला गया था। उन्होंने कहा कि आज आदयणीय खड़गे, राहुल गांधी, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पार्टी में फिर से शामिल हो रहा हूँ। जो भी किरण चौधरी व कुमारी सैलजा सहित कांग्रेस पार्टी जो आदेश देगी। वह दिल से निभाने का प्रयास करेंगे।
कांग्रेस छोड़ इनेलो पॉर्टी की थी जॉइन
आपको बता दें की साल 2023 में हुए आदमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। नाम फाइनल होने के तुरंत बाद कुरड़ाराम ने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके 15 मिनट के अंदर उन्होंने अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो पार्टी जॉइन कर ली थी। इसके बाद इनेलो ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उपचुनाव में कुरड़ाराम को 5248 वोट मिले थे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)