जो डर गया, समझो मर गया... कांग्रेस संदेश यात्रा में बोलीं सैलजा, बाबरिया की नोटिस को दरकिनार कर निकाली यात्रा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 17 Jan, 2024 03:24 PM

kumari saijla s congress sandesh yatra begins from hisar

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में बुधवार यानी आज से कांग्रेस संदेश यात्रा का आगाज किया गया। यह यात्रा नई सब्जी मंडी के गेट नंबर एक के सामने शुरू हो गई है। कांग्रेस नेत्री सैलजा के नेतृत्व में निकाली जा...

हिसार(विनोद सैनी): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में बुधवार यानी आज से कांग्रेस संदेश यात्रा का आगाज किया गया। यह यात्रा नई सब्जी मंडी के गेट नंबर एक के सामने शुरू हो गई है। कांग्रेस नेत्री सैलजा के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस यात्रा हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों व 90 विधानसभाओं तक जाएगी। इस यात्रा में कुमारी सैलजा के अलावा विधायक किरण चौधरी व पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन भी पहुंचे हैं। वहीं एसआरके गुट की अहम कड़ी राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला इस यात्रा में शामिल नहीं हुए, हलांकि यह पहले ही बता दिया गया था कि वह इस यात्रा में किसी कारण बस नहीं शामिल हो पाएंगे।

PunjabKesari

बाबरिया की नोटिस सैलजा ने किया दरकिनार

वहीं बता दें कि सैलजा के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस संदेश यात्रा को हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की अनुमति नहीं है। हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी अब चरम पर पहुंच गई है। एक तरफ हुड्डा गुट घर-घर कांग्रेस अभियान चला रहा है, जिसमें SRK गुट का कोई भी नेता व कार्यकर्ता भाग नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस संदेश यात्रा से हुड्डा गुट के नेता व समर्थकों ने दूरी बनाई हुई है। मंगलवार को हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने एक लेटर जारी कर एसआरके गुट को चेताया था। लेटर में बाबरिया ने कांग्रेस के घर-घर अभियान में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था। इसके साथ ही किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कहते हुए अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।  

कांग्रेस संदेश सम्मेलन में गरजीं सैलजा

हलांकि एसआरके गुट पर चेतावनी का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। पहले से प्रस्तावित कांग्रेस संदेश यात्रा अपने समय पर सैलजा के नेतृत्व में निकाली गई। इस यात्रा के दौरान सैलजा के संबोधन में कांग्रेस की अंदरूनी तल्खियां स्पष्ट तौर पर दिखाई दीं। कांग्रेस नेत्री ने संबोधन में कहा कि कि हम सब को संघर्ष करने की आदत है, संघर्ष करेंगे और जीतेंगे। जो डर गया वह समझो मर गया। संघर्ष से नहीं डरना है। आज जरूरत है अपने अस्तित्व को बचाने की। अपनी आवाज उठाने की, राजनीति बदलने की। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या बदलाव की व्यवस्था में आप सब साथ दोगे। लोगों ने इस पर नारे लगाए।

PunjabKesari

नोटिस के सवाल पर किरण व सैलजा ने किया किनारा

दीपक बाबरिया की नोटिस को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमारी सैलजा व किरण चौधरी ने जवाब देने से मना कर दिया। वहीं कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा से ईडी की पूछताछ  को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आजकल ईडी को सरकार ने हथियार बना लिया है, हर किसी पर ईडी की रेड करवा देती है।

गौरतलब है कि एसआरके गुट की तरफ से जारी कांग्रेस संदेश यात्रा के पोस्टर से हरियाणा के दिग्गज नेता पिता-पुत्र हुड्डा के अलावा हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तक मिसिंग हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि गुटबाजी हरियाणा कांग्रेस में चरम पर पहुंच गई है। हलांकि अब इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस आलाकमान का क्या रुख रहता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!