Kisan Andolan 2.0: पंजाब के वाहनों को 3 दिन पहले ही अंबाला पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, आम लोगों से जमकर हुई बहस

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Feb, 2024 12:54 PM

kisan andolan 2 0 ambala police stopped vehicles from punjab at the border

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है।

अंबाला (अमन कपूर) : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। ऐलान के चलते हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है। पंजाब के किसान 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है। इसे देखते हुए पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं शंभू बॉर्डर के पास पहले ही सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तारें लगा दी गई हैं। अब प्रशासन ने यहां आज से घग्गर नदी के ऊपर बने ब्रिज को भी बंद कर दिया है।

PunjabKesari

लोगों को काफी दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना 

यानी अब पंजाब से जो भी वाहन हरियाणा की तरफ आ रहे हैं, उन्हें वापिस लौटाया जा रहा है। अंबाला में शम्भू बार्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं हरियाणा से पंजाब जाने वाले वाहनों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। पंजाब से हरियाणा की तरफ आने वाले वाहनों को रोके जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर लोग एयरपोर्ट जाने वाले थे जिन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पंजाब से हरियाणा आ रहे लोगों की हरियाणा पुलिस से जमकर बहस भी देखने को मिली।

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!