किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे थे आरोपी, पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर खुद ही छोड़ आए घर

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2020 05:00 PM

kidnapper afraid to police left kidnapped girl her home

बुधवार को मीरा घाटी चौक से 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर ले जाने के बाद पुलिस की चारों तरफ नाकेबंदी देख आरोपी नाबालिगा को उसके घर के सामने छोड़ कर फरार हो गए। नाबालिगा को घर देख

करनाल (काम्बोज): बुधवार को मीरा घाटी चौक से 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर ले जाने के बाद पुलिस की चारों तरफ नाकेबंदी देख आरोपी नाबालिगा को उसके घर के सामने छोड़ कर फरार हो गए। नाबालिगा को घर देख परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को हिरासत में ले रखा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक आरोपियों के बारे में जानते हैं। इस मामले में हिरासत में लिए गए युवकों की जांच की जा रही है कि वे भी इस मामले से जुड़े हुए तो नहीं हैं।

इस बारे जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि इस मामले में 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नाबालिगा का मैडीकल करवा लिया गया है जिसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

क्या था मामला
बुधवार को 2 बाइकों पर सवार 4 युवक मीरा घाटी चौक से एक नाबालिगा को अगवा कर ले गए थे। जिस समय नाबालिगा को अगवा किया गया उस समय उसके साथ उसका भाई भी था, जिसने शोर मचा दिया जो आरोपियों को जानता था जिसने पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में बताया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!