विकास चौधरी हत्याकांड : कौशल गैंग का खास गुर्गा सचिन मुठभेड़ में घायल

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2019 11:59 AM

kaushal gang s special henchman injured in sachin encounter

हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर कौशल के गुर्गे सचिन खेड़ी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। सदर थाना बल्लभग

फरीदाबाद (महावीर/ सूरजमल) : हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर कौशल के गुर्गे सचिन खेड़ी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। सदर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने  का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।  एस.आई.टी.प्रमुख पलवल एस.पी.नरेंद्र बिजारनिया को सोमवार रात करीब सवा बारह बजे सचिन संबंधी सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने सदर बल्लभगढ़ इलाके में नाकेबंदी की।

देर रात लगभग 1 बजे मोटरसाइकिल सवार एक युवक नजर आया। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह रुकने की बजाय नाका तोड़ भागने लगा जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। सीकरी के पास युवक ने फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी जो युवक के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती करवाया है और बाइक व हथियार को भी कब्जे में लिया है। 

1 लाख मिलेगा ईनाम
पुलिस आयुक्त के.के. राव ने सचिन खेड़ी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!