कलयुगी बहू की घिनौनी करतूत: आशिक संग मिल की ससुर के भाई की हत्या (video)

Edited By Naveen Dalal, Updated: 22 Jun, 2019 11:41 AM

सोनीपत के गांव राजलूगढ़ी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने आशिक...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गांव राजलूगढ़ी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति और परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करवा दिया। जिसके चलते उसके ससुर के भाई की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात के बाद आरोपी महिला और उसका आशिक कुलदीप मौके से फरार हैं।

पुलिस में दी शिकायत के अनुसार महिला के गांव के ही कुलदीप नाम युवक के साथ अवैध संबंध थे। जिसको लेकर कल देर रात घर में झगड़ा भी हुआ था। उसी दौरान कुलदीप और अन्य लोग वह घर पर आए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसी दौरान बीच बचाव के लिए नरेंद्र का चाचा संजय आया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद सरकारी अस्पताल में ले जाने के बाद संजय को म्रतक घोषित कर दिया।

महिला के पति नरेंद्र के माता पिता ने बताया कि वह नरेंद्र को मारने के लिए आए थे, लेकिन चाचा संजय बीच बचाव में आ गया और संजय की मौत हो गई वहीं नरेंद्र गंभीर रूप से घायल है। जिसका इसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!