लापता दुल्हन : विवाह के महज 50 दिन बाद अचानक ससुराल से हुई गायब, पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Isha, Updated: 31 Oct, 2024 03:22 PM

just 50 days after marriage she suddenly disappeared from her in laws  house

पानीपत में एक दुल्हन शादी के केवल 50 दिन बाद एक दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। दुल्हन के पति का कहना है कि उसकी पत्नी के लापता होने के पीछे उसके ही माता-पिता का हाथ है। पति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत था

पानीपत: पानीपत में एक दुल्हन शादी के केवल 50 दिन बाद एक दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। दुल्हन के पति का कहना है कि उसकी पत्नी के लापता होने के पीछे उसके ही माता-पिता का हाथ है। पति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक, लापता महिला की पहचान नेहा के रूप में हुई है। नेहा के पति का नाम राहुल है, वह आरके पुरम का रहने वाला है। 5 सितंबर 2024 को नेहा और राहुल ने कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ है।

राहुल ने बताया 25 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे नेहा घर से अचानक लापता हो गई। राहुल का कहना है कि नेहा के बारे में आस-पड़ोस और जान पहचान के लोगों से पूछा, लेकिन वह नहीं मिली, जिसके बाद उसने नेहा के लापता होने की सूचना पुलिस से कर दी। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि वो और नेहा एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन नेहा के माता-पिता खुश नहीं थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, इसके बाद नेहा राहुल के साथ उसके घर पर रहने लगी। राहुल का कहना है कि नेहा के माता- पिता उसे धमकाया करते थे, उसे वापस घर आने के लिए कहा करते थे।

राहुल ने बताया कि उसकी पत्नी के लापता होने से कुछ दिन पहले नेहा के परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी, जिसकी सूचना देने नेहा का भांजा सुमित उनके घर आया था, जिसके बाद से ही नेहा परेशान रहने लगी थी, उसके कुछ दिन बाद नेहा लापता हो गई,जब इस बारे राहुल ने नेहा के माता-पिता से पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। राहुल का कहना है कि उसकी पत्नी नेहा डेढ़ महीने प्रेग्नेंट भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!