जींदः घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी काबू, भेजा जेल

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Nov, 2024 08:06 PM

jind crime police arrested accused who threatened to kill

जींद में आपसी विवाद के दौरान घर में घुसकर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जींद (अमनदीप पिलानिया): थाना सदर सफीदों के अंतर्गत गांव सिवानामाल में आपसी विवाद के दौरान घर में घुसकर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमजीत निवासी बीड बडावन रामगढ़ के तौर पर हुई है।

इस मामले को लेकर चौकी इंचार्ज सरफाबाद एएसआई सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवाना माल गावं की रहने वाली एक महिला ने डीआईजी हिसार रेंज को एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि उसकी मौसी सास द्वारा बाहर के हथियार बंद बदमाश बुलाकर घर में घुसे और गाली गलौच करने लगे। वहीं, बदमाश परिवार वालों को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गई। 

आरोपी को भेजा जेल

इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद डीएसपी सफीदों के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!