झज्जर में दर्दनाक हादसा: खेत में लगी आग...झोपड़ी तक पहुंची लपटें, 7 साल की बच्ची की मौत

Edited By Harman, Updated: 27 Apr, 2026 04:11 PM

jhajjar fire broke out in a field flames reached the hut 7 year old girl died

झज्जर जिले के गांव दादरी तोए के पास एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की आग में झुलसने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेत में गेहूं की कटाई के बाद बचे फास में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत के पास...

झज्जर ( दिनेश मेहरा ) : झज्जर जिले के गांव दादरी तोए के पास एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की आग में झुलसने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेत में गेहूं की कटाई के बाद बचे फास में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत के पास बनी प्रवासी मजदूर की झुगी तक पहुंच गई। झुगी में आग लगने से अंदर मौजूद बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक बच्ची की पहचान सलोनी पुत्री बुद्धिसन निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुद्धिसन पिछले करीब चार साल से अपने परिवार के साथ झज्जर जिले में रह रहा था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी थी। इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि बच्ची को बचाने का मौका नहीं मिल सका। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,तब तक झुगी पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने भी घटना पर दुख जताया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!