Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Oct, 2023 09:28 AM
हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों प्रदेश के कई शहरों में हल्की व मध्यम बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरवाट दर्ज की गई थी। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान में फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है।
पानीपतः हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों प्रदेश के कई शहरों में हल्की व मध्यम बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरवाट दर्ज की गई थी। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान में फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम धीरे-धीरे सर्द होता जा रहा है। ये मौसम शीत ऋतु के आगमन के संकेत दे रहा है। सुबह व रात के समय ठंड अधिक हो रही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों ने अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सुबह छह बजे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व शाम के समय सात बजे यही तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा सहित उत्तर भारत में जहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है, वहीं हवा में भी प्रदुषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ये प्रदुषण पराली जलाने व त्योहारी सीजन में पटाखों के कारण और ज्यादा बढ़ रहा है। विगत वर्षों में भी पराली व पटाखों की वजह से दिल्ली व हरियाणा के कुछ जिलों में इसका असर देखने को मिला था। सोमवार को हरियाणा का एक्यूआइ 159 रहा।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)