'बीजेपी नहीं कांग्रेस जाएगी क्योंकि वो अंग्रेजों के जमाने की पार्टी', राहुल गांधी के बयान पर विज का पलटवार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Jan, 2026 03:19 PM

it s not the bjp but the congress that will go because it s a party from the

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कुरुक्षेत्र में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दिए प्रशिक्षण को लेकर कहा कि

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दिए प्रशिक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस अब टूटी-फूटी पार्टी रह गई है। देश से इसका सफाया हो रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण पर कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हारती जा रही है, आगे भी हारती रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव हारने का हारने का प्रशिक्षण दिया है। अनिल विज आज यमुनानगर में पहुंचे हुए थे। 

विज ने कहा कि हम हरियाणा से चले थे, हरियाणा के अलावा दिल्ली जीते, बिहार जीते, मुंबई में मेयर चुनाव जीते अब बंगाल जीतना है। मोदी का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। अनिल विज ने राहुल गांधी के बीजेपी के देश से चले जाने के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जैसे मुगल अंग्रेज चले गए वैसे बीजेपी चली जाएगी, यह बात वास्तव में कांग्रेस पर लागू होती है। उन्होंने कहा कि हमारा जन्म इसी देश में हुआ है हम देसी हैं, विदेशी तो कांग्रेस पार्टी है, जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था, वह जाएंगे हम नहीं। 

 कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह की हरियाणा में चल रही यात्रा को लेकर कहा कि वह बेचारे हैं दीनहीन हैं घूम रहे हैं, अपना वजूद बनाने के लिए। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि पिछले दिनों भारी वर्षा से प्रदेश में बिजली का भारी नुकसान हुआ। 1900 से अधिक खंभे और ट्रांसफार्मर उखड़ गए, उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। जल्दी ही बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!