नानी के घर आए मासूम की हुई दर्दनाक मौत, खेलते-खेलते हो गया था गायब

Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2025 12:33 PM

innocent child who came to his grandmother s house died

पुरानी नीलोखेड़ी में अपनी नानी के घर आए एक बच्चे की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की उम्र 3 वर्ष बताई जा रही है।

नीलोखेडी (मेनपाल) : पुरानी नीलोखेड़ी में अपनी नानी के घर आए एक बच्चे की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की उम्र 3 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस में भिजवाया। नीलोखेडी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप ने बताया कि बच्चे की मौत जोहड़ में डूबने से हुई है। 

PunjabKesari

पुरानी नीलोखेड़ी निवासी मांगे राम ने बताया कि उसकी बहन पूजा मिलने के लिए आई हुई थी, उसका 3 वर्षीय बेटा मयंक दोपहर को अचानक खेलने के लिए गली में निकल गया, जब उसकी मां उसे गली में लेने गई तो नहीं मिला। उसे इधर-उधर ढूंढते रहे। परिजनों ने काफी तलाश की। जब वह घर के ही पास जोहड़ के पास पहुचा तो अचानक उसका पैर दलदल में चला गया। जब यह हादसा हुआ आसपास कोई नहीं था, काफी देर तक जब खेलने के बाद मयंक वापिस घर नहीं आया तो उसे ढूंढने लगे। काफी देर तक मयंक का कोई पता नहीं लगा। इसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद 3 वर्षीय बच्चे के शव जोहड़ से निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!