वाहन चालक ध्यान दें! रोहतक से दिल्ली मार्ग के टोल में बढ़ोत्तरी, यहां जानिए नया रेट

Edited By Shivam, Updated: 02 Sep, 2019 12:59 PM

दिल्ली-रोहतक मार्ग पर स्थित बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर अब वाहन चालकों को और भी ज्यादा टोल टैक्स अदा करना होगा। टोल टैक्स की बढ़ी हुई यह दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): दिल्ली-रोहतक मार्ग पर स्थित बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर अब वाहन चालकों को और भी ज्यादा टोल टैक्स अदा करना होगा। टोल टैक्स की बढ़ी हुई यह दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। वाहन चालकों को सिंगल जर्नी पर कोई भी टोल टैक्स बढ़ाया नहीं गया है, लेकिन रिटर्न जर्नी पर अब वाहनों की कैटेगरी के हिसाब से 5 रूपये से लेकर 15 रुपये तक अधिक अदा करने होंगे। रोहद टोल प्लाजा के टोल टेक्स कलेक्शन काउंटरों पर नई रेट लिस्ट भी अपडेट भी कर दी गई है।

PunjabKesari, Rohad

रोहद टोल प्लाजा के जनरल मैनेजर बलबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली-रोहतक मार्ग पर आज से वाहनों से वसूला जाने वाला टोल टैक्स कुछ बढ़ गया है। अब यहां से गुजरने वाले वाहनों से नई रेट लिस्ट के हिसाब से टोल टैक्स लिया जाएगा। कार, जीप और वेन से सिंगल जर्नी पर 60 रुपये, रिटर्न जर्नी पर 95 रुपये लिए जाएंगे। वहीं इनका मंथली पास 1875 रुपये का होगा।

PunjabKesari, toll plaza

मिनी बस और एलसीवी से सिंघल जर्नी पर 110 रुपये और रिटर्न जाने पर 165 रुपये वाहन चालक को अदा करने होंगे। इनका मंथली पास 3280 रुपए का बनेगा। दो एक्सएल वाले ट्रक और बसों को सिंगल जर्नी पर 220 रुपए और रिटर्न जाने पर 330 रुपये अदा करने होंगे। वहीं इनका मंथली पास 6560 रुपए में बनेगा। मल्टीपल एक्सएल वाले भारी वाहनों से सिंगल जर्नी पर 350 रुपये और रिटर्न जर्नी पर 525 रुपये वसूले जाएंगे। इन वाहनों का मंथली पास 10540 रुपए में बनेगा।

PunjabKesari, rohad toll

बता दें कि रोहद टोल प्लाजा पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमानुसार 10 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले लोगों के प्राइवेट व्हीकल का पास डेढ़ सौ रुपए में बनाया जाता है। वहीं 10 से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों का पास 300 रुपये प्रति माह के हिसाब से बनाया जाता है। रोहद टोल प्लाजा पर हर साल 1 सितंबर के दिन टोल टैक्स के रेट रिवाइज होते हैं। इस बार टोल की दरें बहुत कम बढ़ाई गई हैं, इसलिए वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!