मै भगवान श्री राम के पुत्र लव का वंशज हूं: लोकेन्दर सिंह कालवी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Jun, 2018 08:24 AM

i am a descendant of lord rama s son love

करणी  सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेन्दर सिंह कालवी द्वारा राम मंन्दिर विवाद और भगवान श्री कृष्ण की शादी को लेकर दिए ब्यान से एक नया विवाद खड़ा हो सकता है। महाराणा प्रताप के वंशज होने का दावा करने वाले...

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग): करणी  सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेन्दर सिंह कालवी द्वारा राम मंन्दिर विवाद और भगवान श्री कृष्ण की शादी को लेकर दिए ब्यान से एक नया विवाद खड़ा हो सकता है। महाराणा प्रताप के वंशज होने का दावा करने वाले लोकेन्दर सिंह कालवी ने खुद को भगवान श्रीराम का असल वंशज होने का दावा करते हए कृष्ण की शादी और उनके वंशजो पर उंगली उठाई है।

लोकेन्दर सिंह आगामी 23 सितंबर को राजस्थान के चित्तौगढ़ में होने जा रहे क्षत्रिय महासम्मेलन का न्यौता देने पलवल आये थे। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम घर में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं फिल्म पद्मावत की समीक्षा हो। आरक्षण की समीक्षा हो और अयोध्या में मंन्दिर नहीं राजमहल बने। 
PunjabKesari
कालवी ने यहां तक कहा कि भगवान राम जन्म भूमि विवाद में हम असल पार्टी बनकर सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ेंगे। इसके लिए हमने अपनी अपील दो महीने पहले दी है जो ना तो अभी रिजेक्ट हुई है और ना ही स्वीकार हुई है।

तीसरी बड़ी और विवादित बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था तो उनके लिए हर जगह जेल बनाएंगे। साथ ही कहा कि श्री कृष्ण का विवाह ही नहीं हुआ तो उनके वंजश कहां से हुए। जो उनके वंशज होने का दावा करते हैं वे गलत हैं। इस दौरान उन्होंने खुद को सिसौदिया होने के कारण भगवान श्री राम के पुत्र लव का वंशज बताया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!