HSGMC का चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति भूपेंद्र सिंह असंध चुने गए प्रधान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Aug, 2024 07:46 PM

hsgmc chairman become bhupinder singh asandh

हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक( एडहॉक) कमेटी का प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध को बनाया गया है। HSGMC (एडहॉक) कमेटी के 40 मेंबर पहुंचे सिर्फ एक मेंबर मेहर सिंह नहीं पहुंचे थे...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक( एडहॉक) कमेटी का प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध को बनाया गया है। HSGMC (एडहॉक) कमेटी के 40 मेंबर पहुंचे सिर्फ एक मेंबर मेहर सिंह नहीं पहुंचे थे। बाकी 40 मेंबर ने लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक बार फिर से भूपेंद्र सिंह असंध के नाम सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें सर्वसमम्मति से प्रधान चुन लिया गया। 

प्रधान के अलावा अन्य पदों पर भी नियुक्ति हुई है। कुल 11 पदाधिकारी बनाए गए हैं। 

1. भूपिंदर सिंह असंध प्रधान।

2. सुदर्शन सिंह सहगल सीनियर मीत प्रधान

3. बीबी रविंदर कौर अजराना जूनियर मीत प्रधान

4. सुखविंदर सिंह मंडेबर महासचिव

5. गुलाब सिंह मूनक संयुक्त सचिव

6. तरविंदरपाल सिंह सदस्य

7. जगसीर सिंह मांगेयाना

8. बाबा बलजीत सिंह दादूवाल सदस्य

9. गुरुप्रसाद सिंह फ़रीदाबाद सदस्य

10. बीबी परमिंदर कौर सदस्य

11. परमजीत सिंह मक्कड़ सदस्य

प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जब से हरियाणा से गुरुद्वारा प्रबंधक (एडहॉक) कमेटी का प्रबंध मैंने संभाला है तब से हरियाणा प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में आमदनी हो रही है। हर जगह सुचारू ढंग से काम चल रहा है। एक बार फिर से मुझे प्रधान चुना गया है सभी मेंबर्स को साथ लेकर चलूंगा।

वहीं बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि आज सर्व सम्मति से एक बार फिर भूपेंद्र सिंह असंध को प्रधान चुना गया है, बैठक में कुरुक्षेत्र के डीसी सुशील सारवान भी मौजूद थे। जिनकी देखरेख में हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के( एडहॉक) कमेटी का चुनाव करवाया गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!