हाउसिंग बोर्ड का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, इस एवज में मांगी गई थी घूस

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Sep, 2025 05:53 PM

housing board clerk caught red handed taking bribe in sonipat

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने क्लर्क विकास को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने हाउसिंग बोर्ड विभाग में तैनात क्लर्क विकास को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता अमित ने आरोप लगाया था कि आरोपी विकास प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB टीम ने विभाग के दफ्तर में छापा मारकर विकास को पकड़ा। 

फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। विकास को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके। इस कार्रवाई से हाउसिंग बोर्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो कि महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!