‘हुड्डा साहब, पहले शांत रहते थे, अब आप में ज्वाला भड़कती रहती है, इसलिए बात सुन नहीं पाते’, अनिल विज का नेता प्रतिपक्ष पर तंज

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Aug, 2026 05:20 PM

hooda sahib you used to remain calm but now a fire rages within you that is

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘हुड्डा साहब कुछ दिनों से

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘हुड्डा साहब कुछ दिनों से देख रहा हूं, पहले आप शांत रहते थे, अब आपमें ज्वाला भड़कती रहती है इसलिए आप बात सुन नहीं पाते’’। 

विज आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान बोल रहे थे। 

उन्होंने एक अन्य अन्य मुद्दे पर विज ने कहा कि मुझे लगता है कि हुड्डा साहब को मेमोरी लोस हो गया है इनको अपने समय का याद नहीं आ रहा है कि गेट कहां तक था, ये हमें बाहर के गेट से भी बाहर निकाल देते थे और पानी भी पीने नहीं देते थे। बाहर जाकर सचिवालय के सामने जाकर हमें बैठना पडता था। विज ने कहा कि ‘‘मैं गवाह हूं, मेरा विटनेस रिकार्ड कर लो, मैं विधानसभा में शपथ लेकर सच कहता हूं, कि ये हमें निकालकर बाहर ले जाते थे’’। 

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मेरे मन में आ रहा है कि उस पुलिस वाले के साथ इंसाफ कैसे होगा जिसको इन्होंने कोनी मारी’’।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!