गुरूग्राम में हिट एंड रनः तेज रफ़्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, 2 की मौत

Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2019 06:11 PM

high speed truck crashes 3 youths 2 killed

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में बॉर्डर पर एक बेकाबू ट्रैक ने तीन युवकों को कुचल दिया जिसमे दो युवक की  मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां

गुरुग्राम(आकाश खुराना): दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में बॉर्डर पर एक बेकाबू ट्रक ने तीन युवकों को कुचल दिया जिसमे दो युवक की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। तीनों युवक उत्तराखंड के रहने वाले है । घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है लेकिन 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़ित नरेंद्र ने  पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह 1 बजे कंपनी में काम करने के लिए गया था।कंपनी से छूट्टी होने के बाद वह गुरूग्राम से दिल्ली की तरफ जा रहा था। उसके पीछे 2 और युवक थे वो भी पैदल  चल रहे थे। एंबियंस मॉल के पास एक बेकाबू ट्रक उनकी तरफ आता दिखा जिसे देखते ही तीनो युवक साइड की पैड़ी की तरफ चले गए लेकिन उसके बाद भी बेकाबू ट्रक तीनों को कुचलता हुआ फरार हो गया। इन युवकों को घायल अवस्था  मे देखकर आसपास के लोगो ने पुलिस और एम्बुलेंस की सूचना दी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!