तेज रफ्तार का फिर दिखा कहर, एक शहर में दो बड़े सड़क हादसे, पांच घायल

Edited By Vivek Rai, Updated: 20 May, 2022 11:20 AM

high speed again wreaks havoc 2 major road accidents in city

गोहाना में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला दो अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर महिला मेडिकल कालेज व रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है ।

गोहाना (सुनील): गोहाना में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला दो अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर महिला मेडिकल कालेज व रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है ।

दरअसल, पहला मामला गोहाना जींद रोड पर खंदराई बाई पास के पास का है जहां दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक्कर लगने के बाद दोनों बाइको में आग लग गई।  बाईकों में आग लगने से दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक बुरी तरह झुलस गए।

राहगीरों ने युवकों को गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल युवको को ईलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया । वहीं दूसरी घटना भी गोहाना जींद रोड पर अनाज मंडी के पास की है। जहां एक ट्रेक्टर चालक ने ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी जिस में ट्रेक्टर चालक समेत ई रिक्शा चालक घायल हो गए दोनों घायलों को खानपुर महिला मेडिकल में रेफर किया गया है पुलिस दोनों ही मामले में अभी जांच करने की बात कह रही है ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!