फिर गर्मी दिखाएगी तेवर, आज रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर...जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2026 11:22 AM

heat to intensify again impact of western disturbance today

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार विक्षोभ का असर वीरवार और शुक्रवार - को भी रहेगा। इसके बाद गर्मी तेवर दिखाएगी।

हिसार: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार विक्षोभ का असर वीरवार और शुक्रवार - को भी रहेगा। इसके बाद गर्मी तेवर दिखाएगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बूंदाबांदी से - लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान करनाल में 0.6 एमएम, महेंद्रगढ़ में 2.5 एमएम, सोनीपत में 3.0 एमएम - और यमुनानगर में 1.5 एमएम बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई और तापमान 40 डिग्री से कम रहा। सिरसा में दिन का तापमान 44.0 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

हिसार में 41.4, नारनौल में 42.5, रोहतक में 41.2, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 40.6 डिग्री रहा। शाम को मौसम में फिर से बदलाव आया और काफी जगहों पर तेज धूल भरी आंधी चली। 14 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक कम दबाव का क्षेत्र और तीव्र होगा जिसके असर से ठंडी हवा चलेगी। ऐसे में बादल छाए रहने की संभावना रहेगी। इस वजह से 15 मई को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद 20 मई तक मौसम साफ रहेगा जिससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!