हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का इस्तीफा अस्वीकृत

Edited By Naveen Dalal, Updated: 08 Aug, 2019 04:25 PM

haryana women s congress president sumitra chauhan s resignation

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव ने हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का इस्तीफा अस्वीकृत कर दिया है। बता दें कि सुमित्रा चौहान ने राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जो इस्तीफा दिया था उनके...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव ने हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का इस्तीफा अस्वीकृत कर दिया है। बता दें कि सुमित्रा चौहान ने राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जो इस्तीफा दिया था उनके समर्थन में इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद हरियाणा में अशोक तंवर तथा भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा इस्तीफा वापस लेने के लिए अलग-अलग प्रस्ताव पारित किए गए थे। वहीं हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने राहुल गांधी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश के सभी कांग्रेसियों के समक्ष नई राजनीतिक लाईन खींच दी थी।

दरअसल सुमित्रा चौहान को हरियाणा में महिला कांग्रेस की कमान 19 फरवरी 2014 को सौंपी गई थी। उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा में महिला कांग्रेस ने कई प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम तथा प्रदेश स्तरीय यात्राओं को भी आयोजन किया। हरियाणा में पुरूषों की कांग्रेस पार्टी जहां पांच साल से आपसी कलह व गुटबाजी में फंसी हुई है वहीं महिला कांग्रेस ने कई ऐसे कार्यक्रम किए जिन्हें अन्य प्रकोष्ठों द्वारा लागू किया गया।

लोकसभा चुनाव के परिणाम से आहत सुमित्रा चौहान ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव को भेजे इस्तीफा में कहा था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिला कांग्रेस को प्रदेश में पूरी तरह से स्थापित करने और अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोडऩे का प्रयास किया है। राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लिए जाने की मांग करते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!