हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची पीएम श्री कन्या स्कूल, छात्राओं ने अध्यापक पर लगाए थे अभद्र टिप्पणियों के आरोप

Edited By Harman, Updated: 20 Aug, 2026 01:09 PM

haryana women commission vice president meena parmar reached pm shri kanya schoo

पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा रसायन विज्ञान अध्यापक पर लगाए गए अभद्र टिप्पणियों के आरोपों के बाद हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार गुरुवार को अचानक स्कूल पहुंची और पूरे मामले का...

टोहाना (सुशील सिंघला) : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा रसायन विज्ञान अध्यापक पर लगाए गए अभद्र टिप्पणियों के आरोपों के बाद हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार गुरुवार को अचानक स्कूल पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेखा अग्रवाल और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। मीना परमार ने छात्राओं से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में मीना परमार ने बताया, "सूचना मिली थी कि यहां रसायन विज्ञान के अध्यापक कई दिनों से लड़कियों पर अभद्र भाषा में टिप्पणियां कर रहे हैं। आज औचक निरीक्षण के दौरान बेटियों से मिली। बीईओ और एसडीएम स्तर पर भी जांच हुई।" 

उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया कि अध्यापक मानसिक रूप से बीमार हैं। "अध्यापक ने खुद माना कि उनका दिमागी सिस्टम ठीक नहीं है। टोहाना के डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा है। सीएमओ ने 25 तारीख को उन्हें बुलाया है। मेरी भी डॉक्टर से बात हुई है," उपाध्यक्ष ने कहा। मीना परमार ने स्पष्ट किया कि छात्राओं ने किसी यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ की शिकायत नहीं की। "लड़कियों ने बताया कि अध्यापक ने सिर्फ बाल और इस तरह की बातें कीं। लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका स्कूल में रहना बेटियों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई है और इलाज के लिए भेजा गया है," उन्होंने बताया।

उपाध्यक्ष ने कहा कि स्कूल प्रशासन, बीईओ और एसडीएम की संयुक्त रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आयोग की मेल आईडी भी जारी की गई है ताकि भविष्य में कोई शिकायत हो तो सीधे दी जा सके। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!