हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 02:00 PM

haryana police once again increased the value of the state

हरियाणा पुलिस की ‘दुर्गा शक्ति एप’ को केवल 18 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली सर्वश्रेष्ठ ई-पहल मानते हुए मुम्बई में आयोजित

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा पुलिस की ‘दुर्गा शक्ति एप’ को केवल 18 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली सर्वश्रेष्ठ ई-पहल मानते हुए मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में आई.टी. उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गुप्तचर विभाग के प्रमुख व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार राव ने बॉम्बे एग्जीबिशन सैंटर, मुम्बई में आयोजित इन्फोकॉम इवैंट के दौरान हरियाणा पुलिस की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान  प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि गत 30 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित स्कॉच समिट-2019 के दौरान ‘दुर्गा शक्ति एप’ को स्कॉच गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले भी अगस्त माह में ही, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल के लिए हरियाणा पुलिस को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से नवाजा गया था।
दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे जाने पर पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए, पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.), मनोज यादव ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि राज्य पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने दुर्गा शक्ति टीम को भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 12 जुलाई, 2018 को दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के साथ इस एप को लांच किया गया था। महिलाएं इस एप्प के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर की गई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपना विश्वास जता रही हैं। 31 अगस्त तक, राज्यभर में 1,57,000 से अधिक महिलाओं द्वारा ऐप डाऊनलोड किया गया है।  एप पर प्राप्त 791 संदेशों व कॉलों के आधार पर 53 प्राथमिकी दर्ज कर 31 निवारक कार्रवाई की गई हैं और इस ऐप पर रिपोर्ट किए जाने के बाद 707 मामलों को सौहार्दपूर्वक तरीके से हल किया गया है। ऐप गूगल तथा एप्पल पले स्टोर दोनों पर उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाऊनलोड किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!