Edited By vinod kumar, Updated: 20 Sep, 2020 09:15 PM
हरियाणा में जहां कोरोना के नए केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ ठीक होने वालों की संख्या में अब तेजी आई है। आज प्रदेश में कोरोना के 2305 नए केस सामने आए, तो वहीं इसके अधिक 2547 मरीज ठीक होकर घर लौटे। ठीक होने वालों की संख्या में...
डेस्क: हरियाणा में जहां कोरोना के नए केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ ठीक होने वालों की संख्या में अब तेजी आई है। आज प्रदेश में कोरोना के 2305 नए केस सामने आए, तो वहीं इसके अधिक 2547 मरीज ठीक होकर घर लौटे। ठीक होने वालों की संख्या में तेजी आने से अब रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। रिकवरी रेट अब 79.72% पहुंच गई है। इसके साथ आज 29 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 111257 पहुंच चुका है, जिसमें से 21411 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 378 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 318 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 60 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 88697 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।
देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (20 सितंबर)-
गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-