विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बन रहा Haryana, इस देश की कंपनी लगाएगी प्लांट..युवाओं को मिलेगा रोजगार

Edited By Isha, Updated: 07 Dec, 2024 04:51 PM

haryana is becoming the first choice of foreign investors

विदेशी निवेशकों की हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। कई देश अपने प्लांट के विस्तार के लिए हरियाणा में संभावना तलाश रहे हैं। प्लांट लगाने में रुचि भी ले रहे हैं। इसी के अनुरूप AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधिमंडल

चंडीगढ़ः विदेशी निवेशकों की हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। कई देश अपने प्लांट के विस्तार के लिए हरियाणा में संभावना तलाश रहे हैं। प्लांट लगाने में रुचि भी ले रहे हैं। इसी के अनुरूप AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में प्लांट के विस्तार करने में गहरी रुचि व्यक्त की और कई प्रोडेक्ट बढ़ाने की भी बात की। कंपनी की ओर से किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखने की आशा जताई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कंपनी को हरियाणा में प्लांट के विस्तार के लिए सरकार की ओर से सहयोग दिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर है। कई देशों की कंपनियां यहां पर अपने प्लांट लगाने में दिलचस्पी ले रही हैं। उन्हें यहां पर न सिर्फ प्लांटों के विस्तार करने में सुविधा मिल रही है बल्कि व्यवसाय के नजरिये से भी लाभ मिल रहा है। युवाओं को रोजगार भी मिल रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) की प्रतिनिधि अनुसुया रे और विदेश सहयोग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!