भारत बचाओ रैली में हरियाणा के कांग्रेसियों ने दिखाया दम, हुड्डा व शैलजा ने साधा भाजपा पर निशाना

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Dec, 2019 09:45 AM

haryana congress show their strength in save india rally

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में हरियाणा के कांग्रेसियों का जलवा रहा। इस रैली  में हरियाणा से काफी संख्या में कांग्रेसियों ने शिरकत की। रैली शुरू होने से कई घंटे पहले से ही हरियाणा के कांग्रेसी अपने काफिलों के साथ...

फरीदाबाद(महावीर) : दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में हरियाणा के कांग्रेसियों का जलवा रहा। इस रैली  में हरियाणा से काफी संख्या में कांग्रेसियों ने शिरकत की। रैली शुरू होने से कई घंटे पहले से ही हरियाणा के कांग्रेसी अपने काफिलों के साथ जुटना शुरू हो गए। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने किसानों और मजूदरों की दुर्दशा पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। रैली में राजस्थान के कांग्रेसियों की संख्या भी काफी रही परंतु हरियाणा के कांग्रेसियों में जोश अधिक देखने को मिला।

सभी कांग्रेसी एकजुट होकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए आगे आएं : हुड्डा 
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि  वर्तमान में हालात बदतर हो गए हैं। भाजपा सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी लागू नहीं कर रही है। किसान व मजदूर बर्बादी की कगार पर हैं।देश आर्थिक मंदी की चपेट में है। किसानों की हालत दयनीय है क्योंकि किसान की लागत बढ़ रही है मगर उसे उसकी लागत भी नहीं मिल रही है। 

सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा कर रही है मगर किसान की लागत घटाने या लागत पर मुनाफा देने की दिशा में कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2012 में बेरोजगारी दर 2.8 फीसदी थी जो अब बढ़कर सीधे 28 फीसदी हो गई है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कांग्रेसी एकजुट होकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए आगे आएं और ऐसी सरकार को जड़ से उखाडऩे का काम करें। 

देश अब बदलाव की ओर बढ़ चुका है : शैलजा
रैली को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि आज रैली में जो जनसैलाब उमड़ा है,वह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि देश अब बदलाव की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने किसानों और मजदूरों की दुर्दशा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने ऐसा आदेश तैयार कर लिया है कि आने वाले वक्त में गेहूं और चावल की सरकारी खरीद भी बंद हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार झूठ का पुलिंदा है व झूठ के आधार पर जो सरकार बनी,उसका पर्दाफाश हो चुका है। अब ऐसे झूठे लोगों की एक नहीं चलने वाली है। अब ये लोग अपनी मानसिकता लोगों पर नहीं थोप सकते क्योंकि अब देश के लोगों ने इसके विरोध में अपने स्वर बुलंद कर दिए हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि बंटवारे की राजनीति करके भाईचारा खत्म करने वाले लोगों को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!