लो जी... हरियाणा के लाखों युवाओं का इंतजार हुआ खत्म, आ गया CET का रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर करें चेक
Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2025 07:50 AM

अब हरियाणा में सीईटी परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 ग्रुप सी का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी जानकारी खुद आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है।
हरियाणा डेस्क : अब हरियाणा में सीईटी परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 ग्रुप सी का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी जानकारी खुद आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि आप सभी अभ्यर्थियों को सहर्ष सूचित किया जा रहा है कि सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणाम का लिंक cet2025groupc.hryssc.com है।
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी जानकारी----
ऐसे करें परिणाम चेक------
- सबसे पहले उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए cet2025groupc.hryssc.com पर जाना होगा। इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
- पोर्टल तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा जो CET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किया गया था।
- उम्मीदवारों को वही पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा जो CET 2025 पंजीकरण और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किया गया था।
- यदि कोई उम्मीदवार अपना CET पंजीकरण संख्या या पासवर्ड भूल जाता है, तो वह "फॉरगॉट पासवर्ड" पर क्लिक कर सकता है।
- यदि उम्मीदवार को अपना CET पंजीकरण संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर याद है, तो उसे अपना CET पंजीकरण संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर भरना होगा और "सबमिट" बटन पर क्लिक करना होगा।
- यदि मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त नहीं होता है, तो उम्मीदवार "रीसेंड OTP" बटन पर क्लिक कर सकते हैं या अपने पंजीकृत ईमेल पते पर OTP प्राप्त करने के लिए "ईमेल पर OTP प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें" का चयन कर सकते हैं।
- एक बार ओटीपी प्राप्त हो जाने पर अभ्यर्थियों को अपना पासवर्ड सफलतापूर्वक रीसेट करने के लिए नए पासवर्ड के साथ ओटीपी दर्ज करना होगा तथा नए पासवर्ड की पुष्टि करनी होगी।
- सबमिट करने के साथ ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

हरियाणा साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर मिले 2052 आपत्तिजनक लिंक; 1616 को हटाया

हरियाणा में निकलेंगी बंपर भर्तियां, HSSC ने युवाओं से मांगे सुझाव, इसके जरिए युवा दें अपनी राय

हरियाणा में नशीले पदार्थों को आग के हवाले कर किया नष्ट, IG ने युवाओं से की खास अपील

हरियाणा में प्रमोशन में आरक्षण पर फिर अटका फैसला, SC ग्रुप A-B अधिकारियों को करना होगा इंतजार

कुरुक्षेत्र में 2.50 लाख के चेक में ओवरराइटिंग कर उड़ाई रकम, बैंक क्लर्क पर साजिश का आरोप

हरियाणा में 3 युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी

हरियाणा: सेवानिवृत सैनिक ने खत्म की खुद की जिंदगी, छत पर बने कमरे में उठाया खौफनाक कदम

Aadhaar Updation: हरियाणा में यहां खुलेंगे 35 डिजिटल आधार केंद्र, आमजन की दिक्कतें होंगी खत्म

Haryana Budget: हरियाणा के प्रत्येक जिले में बनाए जाएंगे स्वस्थ नारी क्लीनिक, महिलाओँ को मिलेगा ये...

हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय को लेकर CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान, जाने क्या तय हुआ लक्ष्य