हुड्डा के आरोपों पर हरियाणा BJP का पलटवार, सुदेश कटारिया बोले- कांग्रेस के पास नहीं है कोई मुद्दा

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 21 Nov, 2022 09:51 PM

haryana bjp hit back at bhupinder hooda s allegations

कटारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा निर्धारित मानदंडों को ध्यान में रखते हुए कर्ज ले रही है और यह कर्ज राज्य के बढ़ते विकास की ओर इशारा कर रहा है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस आरोप पर कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा निर्धारित मानदंडों को ध्यान में रखते हुए कर्ज ले रही है और यह कर्ज राज्य के बढ़ते विकास की ओर इशारा कर रहा है। अधिकतर पैसा राज्य की बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने व ढांचागत विकास पर खर्च किया जा रहा है। 

 

 भाजपा प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार एसजीडीपी का 25 फीसदी कर्ज ले सकती है, लेकिन सरकार ने इस सीमा को पार नहीं किया है। राज्य का कर्ज इस सीमा से कम ही है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में 2014-15 में प्रदेश पर एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। बेहतरीन कार्यप्रणाली के कारण प्रदेश की एसजीडीपी बढ़ी है। 2014-15 में यह तीन लाख 99 हजार करोड़ थी, जो 2020-21 में बढ़कर आठ लाख 58 हजार करोड़ हो चुकी है। 

 

सुदेश कटारिया के अनुसार केंद्र सरकार ने अब जीडीपी के मुकाबले कर्ज लेने की सीमा बढ़ाकर 36 फीसदी कर दी है। अगर इसे बढ़ाने के बजाय कम भी कर दिया जाता तो भी सरकार अपने कर्ज को सीमा के भीतर ले आती। इसलिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कर्ज लेने का राग अलापना बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस के पास चूंकि कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह बार-बार कर्ज का मुद्दा बनाकर पेश करना चाह रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!