हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व माना गया है: अंजू भारद्वाज

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2024 03:51 PM

hariyali teej festival is considered a very special festival for women

हरियाली तीज का पर्व हरियाणा-पंजाब में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ के अलावा साथ लगते पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली और अन्य स्थानों पर महिलाएं नाच-गाकर और झूला झूलकर तीज का पर्व मना रही है। कईं स्थानों पर महिला मंडलों की ओर से...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : हरियाली तीज का पर्व हरियाणा-पंजाब में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ के अलावा साथ लगते पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली और अन्य स्थानों पर महिलाएं नाच-गाकर और झूला झूलकर तीज का पर्व मना रही है। कईं स्थानों पर महिला मंडलों की ओर से कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। तीज उत्सव के रूप में महिलाएं नई-नई पोशाक पहनकर आईं। इस दौरान महिलाओं नाच-गाकर खूब एंजॉय करती नजर आईं। इस दौरान अंजू भारद्वाज ने तीज पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती ने अपनी कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। वहीं इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी पूजा की जाती है। हरियाली तीज को छोटी तीज और श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा में भी हरियाली तीज बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं झूला झूलती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं. नई पोशाक भी पहनती हैं। इस दौरान लीना शर्मा, राजरानी, राखी, इंदू, शिवानी, महक, सुमित्रा, डिंपल, नीलम बाजवा, रीटा व ममता पुरी मौजूद थी। 

तीज त्योहार का महत्व

तीज का पर्व करीब पूरे भारत में मनाया जाता है। चाहे विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग नाम से भले जाना जाता हो, लेकिन इसका मूल उद्देश्य समान है। महिलाओं के अनुसार यह त्योहार खासतौर पर उन नई नवेली दुल्हनों के लिए है, जिन्हें अक्सर घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती थी। सालों पहले, महिलाएं पीपल और बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा होकर गाना-बजाना करतीं और अपने दुख-सुख साझा करती थीं।

पंजाब में तीज का त्योहार

पंजाब में तीज को 'तीयों का त्योहार' कहा जाता है। यहां नई ब्याही बेटियां अपने मायके आकर अपने दुख-सुख साझा करती थीं। अब समय बदल गया है और महिलाएं एक छत के नीचे इकट्ठा होकर तीज मनाती हैं और फिर अपने-अपने घर लौट जाती हैं।

हरियाणा में तीज का महत्व

हरियाणा में तीज सावन का त्योहार माना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं दिन के समय झूले झूलती हैं और परिवार के लिए पकवान बनाती हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!