हांसी CIA इंचार्ज ने प्रदर्शनकारियों को दिखाई AK-47, SP बोले- मेरे गनमैन के पास भी है, यूज नहीं करते

Edited By Harman, Updated: 16 Aug, 2026 11:09 AM

hansi cia in charge shows ak 47 to protesters

हांसी में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान CIA इंचार्ज कप्तान सिंह ने प्रदर्शनकारियों को AK-47 दिखाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान CIA इंचार्ज कप्तान सिंह ने प्रदर्शनकारियों को AK-47 दिखाई। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कप्तान सिंह बिना पुलिस वर्दी के दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ खड़े हैं। वह अचानक आगे बढ़ते हैं और दूसरे CIA कर्मचारी के हाथ में मौजूद AK-47 उठाकर प्रदर्शनकारियों की ओर दिखाते हैं।  हालांकि, दूसरा कर्मचारी AK-47 को अपने हाथ से नहीं छोड़ता। 
PunjabKesari

वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी कप्तान सिंह को रोकने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। उधर, इस मामले में जीवन कुंडू न्याय समिति की ओर से DGP हरियाणा, नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन और स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन को लिखित शिकायत भेजी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि CIA इंचार्ज ने AK-47 से गोली मारने की धमकी दी। साथ ही SP विनोद कुमार के पथराव करने पर भी सवाल उठाए।  
PunjabKesari

AK-47 को लेकर पूछे गए सवाल पर हांसी SP विनोद कुमार ने कहा, “AK-47 तो मेरे गनमैन और एस्कॉर्ट के गनमैन के पास भी थी, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!