लाख कोशिशों के बाद भी कट रही चोटियां, अब तांत्रिकों की शरण में जा रही महिलाएं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Aug, 2017 11:59 AM

hair cut case

क्षेत्र में आए दिन महिलाओं की चोटी कटने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। जिससे महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोग भी चोटी कटने की

सोहना:क्षेत्र में आए दिन महिलाओं की चोटी कटने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। जिससे महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोग भी चोटी कटने की घटनाओं से सहमे हुए हैं। क्षेत्र में लोग अब इस मामले को भूत-प्रेत का मानकर टोना-टोटका करने वालों का सहारा लेने लगे हैं। गत मंगलवार को सोहना खंड के गांव सांचोली में भी कई महिलाओं की चोटी कट जाने की बात सामने आई है। गांव में रहने वाली एक महिला जब दोपहर 2 बजे अपने घर के कमरे में सो रही थी कि अचानक उसका 8 वर्ष का बेटा जो कमरे में खेल रहा था चीखने लगा। लड़के की चीख सुनकर महिला की नींद खुल गई व लड़के से चीखने का कारण पूछने लगी। लड़के ने जब महिला की चोटी की तरफ इशारा किया तो महिला ने अपनी चोटी को देखा तो उसके होश उड़ गए। 

उक्त महिला का 8 वर्ष का बेटा भी बुखार से पीड़ित बताया जा रहा है। इसकी जानकारी सोहना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस भी छानबीन के बाद किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। उक्त घटना से महिला के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी प्रकार गांव सांचोली में ही एक अन्य महिला की चोटी कटने की चोटी कटने की बात चर्चा में है। बताया जा रहा है कि महिलाएं इतनी भयभीत हैं कि अब अपनी चोटियां बचाने के लिए वे टोना-टोटका कर रही हैं। बहुत महिलाएं क्षेत्र के तांत्रिकों के शरण में भी जा रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!