हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत की माता का निधन, कल सुबह 10 बजे कैथल में होगा अंतिम संस्कार

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 13 Sep, 2023 07:40 PM

hafed chairman kailash bhagat s mother passes away suddenly

हैफेड चेयरमैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश भगत की माता कृष्ण कान्ता का आज आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद से परिवार सदमे में है। मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल यानि वीरवार को कल्याण भूमि, प्रताप गेट में सुबह 10 बजे किया जाएगा...

कैथल (जयापल रसूलपुर) : हरियाणा हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत की माता व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ भगत की पत्नी कृष्ण कांता (91 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे कल्याण भूमि प्रताप गेट कैथल में किया जाएगा। संस्कार के बाद परिवार के सदस्य ढांड रोड मॉडल टाऊन कैथल स्थित निवास पर ही मिलेंगे।

 
PunjabKesari

कृष्ण कांता पिछले कुछ समय से बीमार थी और छोटे बेटे स्व. दीपक भगत के निवास पर रहती थी। परिवार के सदस्य उनकी घर पर ही सेवा कर रहे थे। पुत्र कैलाश भगत ने बताया कि हमने माता कृष्ण कांता का इलाज दिल्ली, जालंधर व चंडीगढ़ के कई अस्पतालों में करवाया था, लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। 

परिवार के सदस्यों ने बताया कि कृष्ण कांता पिछले कुछ समय से बैड पर ही थी और चलने-फिरने में असमर्थ थी। परिवार के सदस्य घर पर ही कृष्ण कांता की सेवा कर रहे थे। कृष्ण कांता के निधन पर समाज सेवी, धार्मिक व राजनीति लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!