यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात, अमृतसर के सोने के व्यापारियों से हथियारों के बल पर लाखों की लूट...पिता-पुत्र घायल

Edited By Isha, Updated: 31 Jul, 2026 05:30 PM

gold traders in amritsar robbed of lakhs at gunpoint

हरियाणा के यमुनानगर में आज अमृतसर से आए सोने के व्यापारियों से हथियारों की नोक पर लाखों के सोने की लूटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर से पिता पुत्र यमुनानगर जिला के विभिन्न

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर में आज अमृतसर से आए सोने के व्यापारियों से हथियारों की नोक पर लाखों के सोने की लूटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर से पिता पुत्र यमुनानगर जिला के विभिन्न ज्वेलर के यहां सोने की खरीद एवं बेचने के लिए आते थे। आज यह दोनों जब अपनी गाड़ी में भांबोल के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे किसी ने गाड़ी लगा दी। जब तक कुछ समझ पाए वहां बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक ने पिस्तौल निकाल ली, दूसरे ने चाकू निकाला, उन्हें घायल कर दिया ।इस दौरान उनके पास मौजूद सोने का बैग लूट कर फरार हो गए।

PunjabKesari
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा।  लाखों रुपए के सोने की लूटपाट से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हालांकि विभिन्न टीमें गठित करके आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू करके जांच शुरू कर दी है। देखना होगा पुलिस कब तक अपराधियों तक पहुंच पाती है।

PunjabKesari

वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई विशेष टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस कब तक इन शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में कामयाब होती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!