कपड़ों में लिपटा मिला कन्या का भ्रूण, क्षेत्र में फैली सनसनी

Edited By Isha, Updated: 13 Jan, 2020 02:42 PM

girl s fetus found wrapped in clothes spread sensation in the area

गांव रजापुर के पास रविवार देर शाम कुरड़ी के पास कन्या भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण ..

पानीपत (संजीव) : गांव रजापुर के पास रविवार देर शाम कुरड़ी के पास कन्या भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू कर दी है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कन्या के भ्रूण को कपड़े में लपेट कर कुरड़ी के पास फैंका गया था। आसपास मंडरा रहे कुत्तों को देखकर शक होने पर जब कपड़े में देखा गया तो भ्रूण पाया गया। जिसे किसी महिला ने लिंग जांच के बाद भ्रूण हत्या करके यहां पर फैंका है या किसी कुंवारी मां ने लोकलाज के भय से भ्रूण को यहां पर फैंका है। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस द्वारा हर एंगल से मामले की जांच तेज कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!