गन्नौर: पुलिस की नशा तस्कराें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हेरोइन और हथियारों के साथ 2 दबोचे

Edited By Harman, Updated: 13 Aug, 2026 04:42 PM

ganaur police takes major action against drug smugglers

सीआईए गन्नौर टीम को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, चरस, दो अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक...

गन्नौर (कपिल) : सीआईए गन्नौर टीम को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, चरस, दो अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट से चार दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 सीआईए गन्नौर की टीम बढ़मलिकपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 421 ग्राम हेरोइन, 255 ग्राम चरस, दो अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। जानकारी देते हुए एसीपी राजपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ सन्नी, निवासी जठेड़ी, और दीपक, निवासी बढ़मलिकपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आपस में दोस्त हैं और इनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बरामद नशीले पदार्थ और हथियार कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!