हरियाणाः खाना लगाने में देरी होने पर गुस्साएं युवकों ने की ढाबा संचालक पर फायरिंग, नशे में थे आरोपी

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2024 12:11 PM

firing in bhiwani

बीती देर रात खाना लगाने में हुई देनी होने से गुस्साए कार सवार दो युवकों ने ढाबा संचालक पर फायरिंग कर दी। ढाबा संचालक व अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। दोनों आरोपी नशे की हालात में थे। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

चरखी दादरी : बीती देर रात खाना लगाने में हुई देनी होने से गुस्साए कार सवार दो युवकों ने ढाबा संचालक पर फायरिंग कर दी। ढाबा संचालक व अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। दोनों आरोपी नशे की हालात में थे। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  

 
पुलिस को दी शिकायत में दादरी निवासी विकास सांगवान ने बताया कि वह भिवानी बाईपास पर ढाबा चलाता है। देर रात कार सवार दो युवक ढाबे पर आए और खाना लगाने के लिए बोला। युवकों ने बैठते ही खाना लगाने की जिद्द करनी शुरू कर दी। जब उनको 10 मिनट का समय लगने की बात कही तो वे भड़क गए और गाली देने लगे। इसके बाद उन्होंने गाड़ी के पास जाकर डोगा निकाल कर उनकी तरफ फायर कर दिया। उन्होंने भागकर जान बचाई। दोनों आरोपी युवक भाग गए। ढाबा संचालक ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विकास की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!