अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2026 03:11 PM

final ultimatum ends government strict on strike of sanitation and fire workers

सफाई और अग्निशमन (फायर) कर्मचारियों की जारी हड़ताल पर राज्य सरकार ने रुख बेहद कड़ा कर लिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि काम पर न लौटने वाले हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार से कार्रवाई

चंडीगढ़: सफाई और अग्निशमन (फायर) कर्मचारियों की जारी हड़ताल पर राज्य सरकार ने रुख बेहद कड़ा कर लिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि काम पर न लौटने वाले हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस बीच, जिन 17 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें सोमवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा के अनुसार, 3 सितंबर को ही कर्मचारियों को चेतावनी दी गई थी कि यदि 5 सितंबर तक हड़ताल खत्म नहीं हुई तो आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने शनिवार रात 12 बजे तक काम पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था। इसके साथ ही सभी स्थानीय निकायों से नियमित और अनुबंधित (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों का पूरा ब्योरा तलब कर लिया गया है।

अशोक मीणा ने बताया कि शनिवार शाम 8 बजे तक 100 से अधिक कर्मचारी काम पर वापस लौट चुके हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने सरकार के दावे को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि प्रदेश की किसी भी पालिका, परिषद, नगर निगम या अग्निशमन केंद्र से एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटा है और हड़ताल पूरी तरह जारी है।


 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!