महिला पहलवान ने जीता हिंद केसरी का खिताब, हरियाणा पुलिस में सिपाही पद कार्यरत है मोहनी

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jan, 2023 12:31 PM

female wrestler won the title of hind kesari

अगर आपके हौंसले बुलंद हो और अपने सपनों को पूरा करने की लगन हो तो मंजिल पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। यहीं कारनामा कर दिखाया है ...

गोहाना (सुनील जिंदल) : अगर आपके हौंसले बुलंद हो और अपने सपनों को पूरा करने की लगन हो तो मंजिल पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। यहीं कारनामा कर दिखाया है गोहाना के गांव शामडी की रहने वाली मोहनी जांगड़ा ने। उन्होंने 2023 हिंद केसरी महिला पहलवान का किताब जीत लिया है।

मोहनी ने 24 साल की उम्र में सीखी थी कुश्ती खेलनी 

बताया जा रहा है कि मोहनी ने 24 साल की उम्र में कुश्ती खेलनी सीखी और उसके बाद अपनी कड़ी मेहनत के बाद एक के बाद एक उपलब्धि पाती चली गई। मोहनी हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस में भर्ती होने पर अपनी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कुश्ती में कदम रखा। उसके बाद उसने नेशनल और इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। मोहनी ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग ही नहीं लिया बल्कि हेवी वेट कुश्ती में मेडल भी जीते।

बता दें कि मोहनी ने 5 जनवरी से 8 जनवरी को हैदराबाद में हुई हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में हिंद केसरी महिला का खिताब जीत कर अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। मोहनी जांगड़ा का उसके गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बरोदा से कांग्रेस विधायक भी मोहनी जांगड़ा के स्वागत में शामिल हुए।

वहीं जगमोहन कोच और बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि कम समय में मोहनी ने देश और प्रदेश के लिए कई मेडल जीते है। मोहनी ने हिंद केसरी का खिताब जीता है। यह उसकी कड़ी मेहनत है। आगे भी यह इसी तरह से मेहनत करती रहे और ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीत कर लाए यही उम्मीद करते है।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!