Kurukshetra: ढाबे की छत से गिरकर 2 बच्चों के पिता की मौत, अलग रह रहे थे पत्नी-बच्चे

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Apr, 2026 03:46 PM

father of two children dies after falling from roof in kurukshetra

जिले के पिहोवा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ढाबे की छत से गिरने पर 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग रह रहे थे।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : जिले के पिहोवा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ढाबे की छत से गिरने पर 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार गुमथला गढू निवासी बुधराज 17 अप्रैल को घर से काम के लिए निकला था। वह पिहोवा में नवदीप मार्केट के पीछे स्थित एक ढाबे पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय वह अचानक छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत पिहोवा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चचेरे भाई नरेश कुमार, जो हरियाणा पुलिस में एसपीओ हैं, ने बताया कि हादसा काम के दौरान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि बुधराज की पत्नी उससे अलग रहती है, जबकि उसके दोनों बच्चे ससुराल पक्ष के पास रह रहे हैं। युवक की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!