किसानों ने जलाया मुख्यमंत्री पुतला, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने किया प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 07 Jun, 2023 12:52 PM

farmers burnt chief minister effigy

कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर किसान संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले को आग के हवाले किया गया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के सदस्य लाल बत्ती चौक प

फतेहाबाद (रमेश): कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर किसान संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले को आग के हवाले किया गया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के सदस्य लाल बत्ती चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

किसानों का कहना था कि कुरुक्षेत्र में उनके किसान साथियों पर पुलिस के द्वारा लाठियां भांजी गई है और कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया है उनकी मांग है हिरासत में लिए गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के जनरल सेक्टरी रविंद्र सिंह ने बताया कि किसान संगठनों का जो भी आदेश रहेगा उनका संगठन उसका पालन करेगा। आज पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर रोष जाहिर किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!