JJP को किसान संगठनों ने समर्थन देने से किया इनकार, BKU प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- “जब हमें जरूरत थी, तब कहां थे?

Edited By Harman, Updated: 29 Apr, 2026 01:44 PM

farmer organizations refused to support jjp

हिसार प्रकरण के बाद जेजेपी द्वारा किसान संगठनों के समर्थन मांगने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्न मान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का कोई समर्थन नहीं, जब हम समर्थन मांग रहे थे तब वो कहां थे।

करनाल : हिसार प्रकरण के बाद जेजेपी द्वारा किसान संगठनों के समर्थन मांगने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्न मान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का कोई समर्थन नहीं, जब हम समर्थन मांग रहे थे तब वो कहां थे। 

रत्न मान ने आगे कहा हमे बहुत जख्म दिए हैं। हमको बीमारी बताया गया। दुष्यंत चौटाला के पिता ने कहा ये किसान आंदोलन एक बीमारी है। हम कहते हैं इस बीमारी से दूर रहो, इस बीमारी से क्यो समर्थन मांगने आते हो। इस बीमारी से दूर रहना चाहिए।

रत्न मान ने कहा जो किसानों को ठुकरायेगा जो किसानों से दगा  करेगा, चाहे वो परिवार हो समाज हो या कोई समुदाय हो उन सबकी ऐसी ही हालात होगी जैसी दुष्यंत चौटाला की हो रही है। उन्होंने कहा राकेश टिकैत ने एक सामाजिक और पंचायती तरीके से एक बात कही है तुम अपना घर ठीक कर लो,लेकिन किसानों के समर्थन का कोई सवाल नही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!