चरखी दादरी में फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़, बिना लाइसेंस के दवाई देने वाले पकड़े

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Apr, 2025 07:52 PM

fake clinic expose in charkhi dadri news

चरखी दादरी में स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोल टीम ने संयुक्त रूप से फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़ किया है। टीम ने लोहारू रोड़ के समीप रेड कर एक क्लीनिक पर छापा मारा जहां बिना लाइसेंस के सेक्स वर्धक दवाइयां बेची जा रही थी। क्लीनीक द्वारा आनलाइन आर्डर...

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण): चरखी दादरी में स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोल टीम ने संयुक्त रूप से फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़ किया है। टीम ने लोहारू रोड़ के समीप रेड कर एक क्लीनिक पर छापा मारा जहां बिना लाइसेंस के सेक्स वर्धक दवाइयां बेची जा रही थी। क्लीनीक द्वारा आनलाइन आर्डर द्वारा 8 हजार रुपये में दूसरे राज्यों में भी कोरियर भेजने का रिकार्ड भी कब्जे में लिया है। वहीं निरीक्षण के दौरान गोदाम जड़ी बूटी से भरा मिला है। टीम द्वारा अनेक दवाइयों के सैंपल सील करते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि चरखी दादरी सिविल अस्पताल से चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप सांगवान व ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी तरूण कुमार की टीम ने लोहारू रोड़ के समीप गली में इस्लाम कुरैशी हकीम नाम से चल रहे क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान चार-पांच लोग मौके मिले। लेकिन टीम ने लाइसेंस व क्लीनिक से संबंधित रजिस्ट्रेशन मांगा तो नहीं मिला, जिसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने यहां रेड की ओर क्लीनिक का निरीक्षण किया तो यहां गोदाम में जड़ी बूटी भरी हुई थी। वहीं यहीं पर चक्की भी लगी हुई थी जिसमें पीसकर वे दवा तैयार करते थे और उसके बाद पैकेट में भकर महंगे दामों पर बेचते थे। टीम ने कुछ पैकेट कब्जे में लेकर सील किए हैं। 

रेड के दौरान टीम को कुछ पैकेट मिले जिनमें जड़ी बूटियों के पाऊडर के अलावा तेल की शीशी डाली हुई थी। इन पैकेट को भेजने के लिए उन पर पता लिखा हुआ था। इसके अलावा उनका रजिस्टर चेक किया तो सामने आया कि वे दूसरे राज्यों में कोरियर के जरिए दवाई भेजते थे। इसके लिए करीब 8 हजार रुपए मरीज से ऑनलाइन लेते थे। 

पुलिस को लिखित में शिकायत देकर आगामी कार्रवाई की मांगः चिकित्सा अधिकारी

चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सांगवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करीब 5 घंटे रेड चली है। इस दौरान कई मरीज भी आए लेकिन टीम को देखकर वापिस चले गए। उन्होंने बताया कि यहां बिना लाइसेंस के सेक्स वर्धक दवाइयां दी जाती थी। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मौके पर बुलाया और 4-5 लोगों को पकड़वाया है। वहीं पुलिस को लिखित में शिकायत देकर आगामी कार्रवाई की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!