Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड की Entry...24 घंटे में गिरा तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Oct, 2024 08:41 AM

entry of cold in haryana

हरियाणा में मौसम बदलाव की ओर है। बारिश न होने के बाद भी दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बदलाव की ओर है। बारिश न होने के बाद भी दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में सूबे के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। यहां का रोहतक जिला ऐसा रहा जहां तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है। 

इसके अलावा 7 ऐसे जिले रहे, जहां दिन का पारा 34 से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें अंबाला, करनाल, भिवानी, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत शामिल हैं। इसी के साथ सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होना शुरू हो गई है। सिरसा जिले के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां करीब 0.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा। प्रदेश में 24 घंटे में रात के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। आगे यह बदलाव जारी रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम में जो बदलाव हो रहे हैं, उससे रात के समय पाला गिरेगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!