LS Eelction- चुनाव में अहम होगा युवा मतदाताओं का वोट

Edited By Shivam, Updated: 30 Mar, 2019 12:31 PM

election of young voters will be important in elections

लोकसभा चुनाव में इस बार युवा मतदाताओं का अहम रोल होगा। हरियाणा में इस बार करीब 12 फीसदी नए वोटर बढ़े हैं। इन नए मतदाताओं में युवा महिलाओं की भी खासी तादात है। भाजपा, कांग्रेस व अन्य सभी राजनीतिक दलों का...

चंडीगढ़ (पांडेय): लोकसभा चुनाव में इस बार युवा मतदाताओं का अहम रोल होगा। हरियाणा में इस बार करीब 12 फीसदी नए वोटर बढ़े हैं। इन नए मतदाताओं में युवा महिलाओं की भी खासी तादात है। भाजपा, कांग्रेस व अन्य सभी राजनीतिक दलों का फोकस भी युवा मतदाताओं पर है। 

इसलिए राजनीतिक दलों की ओर से युवाओं को तरह-तरह के सपने दिखाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो इस चुनाव में 17,60,000 नए मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करने में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। वर्ष 2014 के मुकाबले इस बार 8,96,268 युवा महिलाएं और 8,64,312 युवा पुरुष पहली बार वोटर बने हैं।

चुनाव आयोग की मतदाता सूची में युवाओं की अपेक्षा 31,956 युवतियां अधिक शामिल हुई हैं। महिला मतदाताओं की संख्या भी 45.86 फीसदी से बढ़कर 46.35 फीसदी तक पहुंच गई है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 में कुल 1,55,94,427 मतदाताओं में से 84,42,220 पुरुष मतदाता तथा 71,52,207 महिला मतदाता थीं लेकिन इस बार यह संख्या काफी बढ़ी है। इसमें 1,73,55,247 कुल मतदाताओं में से 93,06,532 पुरुष मतदाता तथा 80,48,475 महिला मतदाता हैं। 

सोशल मीडिया पर जुड़े हैं युवा मतदाता 
युवा वोटरों को लुभाने के लिए भले ही राजनीतिक दलों की ओर से तमाम प्रयास शुरू कर दिए गए हैं लेकिन कहीं न कहीं युवाओं की फौज सोशल मीडिया के जरिए ही अपना मत स्पष्ट कर रही है। माना जा रहा है युवाओं का ध्यान स्थानीय मुद्दोंं से ज्यादा देश और रोजगार पर टिक रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को युवा मतदाताओं को जोडऩे में खासी सफलता मिली थी। यही नहीं, युवाओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में खुलकर सहयोग भी किया था। अब सोशल मीडिया के जरिए ही इस चुनाव में भी युवाओं को आकर्षित करने का काम शुरू कर दिया गया है। 

किस जिले में कितनी महिला वोटर
प्रदेशभर में जिलेवार महिला मतदाताओं की संख्या देखें तो पंचकूला में कुल मतदाता 3,56,804 हैं। इनमें 1,66,976 महिलाएं हैं। अम्बाला में कुल 8,04,489 में से 3,76,095 महिलाएं, यमुनानगर में 8,07,650 में से 3,73,213 महिलाएं, कुरुक्षेत्र में 6,85,531 में से 3,24,541 महिलाएं, कैथल में 7,35,254 में से 3,40,683 महिलाएं, करनाल में 10,47,522 में से 4,91,393 महिलाएं, पानीपत में 8,03,294 में से 3,69,542 महिलाएं, सोनीपत में 10,14,904 में से 4,63,182 महिलाएं, जींद में 9,12,122 में से 4,17,670 महिलाएं, फतेहाबाद में 6,50,355 में से 3,06,594 महिलाएं, सिरसा में 9,09,835 में से 4,25,830 महिलाएं, हिसार में 11,88,383 में से 5,48,737 महिलाएं, भिवानी में 11,36,103 में से 5,30,990 महिलाएं, रोहतक में 7,43,082 में से 3,44,295 महिलाएं, झज्जर  में 6,97,473 में से 3,23,491 महिलाएं, महेंद्रगढ़ में 6,43,303 में से 3,02,405 महिलाएं, रेवाड़ी में 6,46,239 में से 3,06,790 महिलाएं, गुरुग्राम में 10,82,870 में से 5,12,506 महिलाएं, मेवात में 5,31,094 में से 2,44,459 महिलाएं, पलवल में 5,85,604 में से 2,66,950 महिलाएं तथा फरीदाबाद में 13,73,336 में से 6,12,373 महिलाएं शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!