Edited By Harman, Updated: 11 Aug, 2026 03:23 PM

घर में आराम करने की जगह ढाई सौ किलोमीटर दूर कांवड़ लेने पहुंचे 85 साल के बुजुर्ग चन्दर का वापस गांव पहुंचने पर परिवार के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : घर में आराम करने की जगह ढाई सौ किलोमीटर दूर कांवड़ लेने पहुंचे 85 साल के बुजुर्ग चन्दर का वापस गांव पहुंचने पर परिवार के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

दरअसल जिस उम्र में लोगों के लिए एक किलोमीटर भी चलना मुश्किल हो जाता है, उस उम्र में चन्दर नाम का यह बुजुर्ग लगभग ढाई सौ किलोमीटर दूर हरिद्वार से कावड़ लेकर अपने पैतृक गांव सागरपुर पहुंचे। जहां पर परिवार के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
85 वर्ष के बुजुर्ग चन्दर ने बताया कि भोले बाबा का बुलावा आया था। इसलिए वह ढाई सौ किलोमीटर दूर से कांवड़ लेकर आए हैं। बुजुर्ग चन्दर ने बताया कि पिछले 35 वर्ष से लगातार कांवड़ लेकर आ रहे हैं। रास्ते भर में उन्हें किसी भी परेशानी या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।